ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

जहानाबाद। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई वांछित कांड के आरोपित एवं जहानाबाद शहर मे 2015 के दंगा जिसका केस संख्या 268/15 है। इसका मुख्य अभियुक्त गोपाल शर्मा को जहानाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बनाया गया है जिसे जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने इन्हे अध्यक्ष मानने से इंकार कर दिया है। इस बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा की गोपाल शर्मा को अध्यक्ष बनने से पिछड़ी, दलितों और अल्पसंख्यकों में भारी रोष है। खासकर अल्पसंख्यक समुदाय इनके अध्यक्ष बनने से अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मांग किया है कि जहानाबाद जिला मे कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को रद्द कर नये जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की जाये। बैठक में प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस आलाकमान से यह मांग की है की उदयपुर चिंतन शिविर में पारित प्रस्ताव एवं रायपुर महाधिवेशन में लिए गए निर्णय पर विचार करते हुए जहानाबाद जिला मे नियुक्त जिला अध्यक्ष जो विभिन्न दलों से घुमते हुए 2 वर्ष पूर्व कांग्रेस मे आए हैं। वो नियमानुकूल नहीं हैं। नियम है की कोई भी नया व्यक्ति कांग्रेस का सदस्य बनता है। उसे 3 वर्ष पार्टी संगठन मे काम करना है उसके बाद ही उसे कोई पद दिया जा सकता है। पार्टी संविधान के तहत संगठन मे निर्वाचन के माध्यम से अध्यक्ष नियुक्त की जाती है इसके लिए चुनाव प्राधिकरण समिति गठित की गयी है। चुनाव प्राधिकरण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किए गए थे। उनकी भी अनदेखी की गयी। नेताओं ने यह भी कहा की वर्तमान अध्यक्ष मियापुर नरसंहार के आरोपी है। और 8 साल जेल की सजा काटकर आए हैं। हम कांग्रेस के सभी साथी पार्टी के मजबूती के लिए एवं राहुल गाँधी के हाथ को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। जनसमस्याओ को लेकर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। नेताओं ने यह भी कहा की जब तक गोपाल शर्मा को नही हटाया जाएगा। तब तक हम प्रदेश से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी तक पार्टी स्तर पर लड़ाई जारी रखेंगे। आलाकमान को हमलोगों की आवाज़ सुननी पडेगी। माननीय राहुल गाँधी ने कार्यकर्ताओ को यह मंत्र दिया है की तुम डरो नही, अपनी जायज मांग के लिए आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाते रहो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.