ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने ससमय लोक शिकायत का निष्पादन करने का दिया निर्देश

भभुआ। मुख्य सचिव,बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण अधिनियम अंतर्गत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित पारित आदेशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी,अपर समाहर्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी सम्मिलित हुए।
मुख्य सचिव द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की सुनवाई करते हुए समय सीमा के भीतर आदेश पारित करने हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया।
मुख्य सचिव महोदय द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम अंतर्गत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित सभी लोक प्राधिकारों को स्वयं सुनवाई में भाग लेने हेतु निर्देशित किया गया और निर्देश दिया गया कि उक्त को सभी जिला पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में सुनिश्चित करवाएंगे।
मुख्य सचिव द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम अंतर्गत अतिक्रमण एवं भू-विवाद से संबंधित मामलों में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी/अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन की स्थिति की विस्तार से चर्चा की गई एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कैमूर जिला अंतर्गत अतिक्रमण से संबंधित कुल 700 मामलों में आदेश पारित है ,जिसमें से 463 मामलों में पारित आदेश का अनुपालन अंचल अधिकारियों द्वारा कर दिया गया है एवं 221 मामले अभी भी अनुपालन हेतु लंबित हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता एवं सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का अनुपालन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारियों को मुख्य सचिव महोदय से प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.