ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिक्शा पर बजरंग दल लिखा देख मुस्लिम युवकों ने चप्पल से पीटा

 इंदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू युवक की पिटाई करने पर हंगामा मच गया। हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू युवक को जान-बूझकर निशाना बनाया गया है। उसके आटो रिक्शा पर ‘बजरंग दल’ लिखा हुआ था। आरोपितों ने उसे देखकर रुपये मांगे और चप्पल से पिटाई की। पुलिस ने दो आरोपितों पर पांच धाराओं में नामजद प्रकरण दर्ज किया है।

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे गंगवाल बस स्टैंड के समीप की है। आटो चालक अश्विनी साल्वी के साथ घटना घटित हुई है। अश्विनी ने बताया कि वह बस स्टैंड के पास सवारियां उतार रहा था तभी आरोपित राशिद और इमरान आए। आरोपितों ने रुपये मांगे और गालियां देने लगे। आरोपित राशिद ने चप्पल से पीटा और इमरान ने कैरेट उठाकर मारा।

आरोपितों पर रासुका की मांग

टीआइ कपिल शर्मा के मुताबिक, आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर शनिवार सुबह भी हिंदू संगठन के पदाधिकारी छत्रीपुरा थाने पहुंचे और रासुका की मांग की। बजरंग दल नेता तन्नू शर्मा ने कहा कि बस स्टैंड के पास मुस्लिम युवकों का दल सक्रिय है, जो हिंदू समुदाय के युवक-युवतियों को निशाना बनाता है।

एफआइआर में बजरंग दल का जिक्र नहीं

पुलिस ने अश्विनी पुत्र मुन्नालाल साल्वी निवासी कमेटी हाल के पीछे समाजवाद इंदिरा नगर की शिकायत पर आरोपित राशिद पुत्र मोहम्मद मनियार निवासी चंदन नगर और इमरान पुत्र अब्दुल अजीज निवासी समाजवाद इंदिरा नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अश्विनी के मुताबिक, उसके आटो रिक्शा के पीछे बजरंग दल लिखा हुआ है। आरोपितों ने पढ़ने के बाद ही टारगेट किया था। हालांकि, एफआइआर में इसका जिक्र नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.