ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रकम दोगुना करने का झांसा देकर कागज का बंडल पकड़ाया दो ठग गिरफ्तार

रायपुर। रकम दोगुना करने का झांसा देते हुए कागज का बंडल पकड़ा कर ठगी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवप्रसाद मनहरे निवासी जैजैपुर करवाडीह थाना जैजैपुर जिला शक्ति और अनिल गुप्ता निवासी तकियापारा अशरफ नगर थाना मोहन नगर दुर्ग को पकड़ा है।

आरोपित शिवप्रसाद मनहरे पूर्व में भी थाना जैजैपुर जिला शक्ति एवं थाना गंज रायपुर से जाली नोट के प्रकरणों में जेल जा चुका है। सिविल लाइन थाने में प्रार्थी दिनेश निषाद ने ठगी रिपोर्ट दर्ज कराई। वह करैली चौकी मगरलोड धमतरी में रहता है। प्रार्थी शनिवार को कुछ काम से कटोरा तालाब रायपुर आया था।

जहां शिव प्रसाद एवं अनिल गुप्ता नामक व्यक्ति प्रार्थी से मिलकर बोले की उनके पास रकम दोगुना करने की स्कीम है। उन्होंने एक बीस रुपये के काले रंग से रंगा नोट को पानी में भिगा कर नोट बना कर दिखाया, जिससे प्रार्थी उनके झांसे में आकर रकम दोगुना करने के लालच में उन्हें 30 हजार रुपये दे दिए।

प्रार्थी को काले रंग से रंगे नोट जैसे दिखने वाले कागज को देकर वहां से चले गए। जिस पर प्रार्थी द्वारा कुछ देर बाद काले रंग के नोट को पानी में भिगा कर देखने पर चार नोट के अलावा सभी काले रंग में भीगे साधारण कागज निकले। प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने जांच शुरू की।

प्रार्थी से घटना व आरोपितों के हुलिए के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपित शिवप्रसाद मनहरे एवं अनिल गुप्ता को चिन्हांकित कर पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपितों द्वारा ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.