ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

WHO ने दी बड़ी चेतावनी- फिर से आ सकता है कोरोना का कहर, हो सकती है नए वैरिएंट की एंट्री

भारत समेत दुनिया के कई देशों में जहां कोरोना वायरस के प्रकोप कम हो रहे हैं, वहीं इसके पूरे तरीके से खत्म होने की बात कहना भी सही नहीं होगा। कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ताजा जानकारी शेयर की है। WHO के मुताबिक, कोरोना का खतरा अभी तक पूरा टला नहीं है। WHO ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें इससे अभी भी बचने की जरूरत है और इसके बचाव के लिए अभी तक उठाए जा रहे सभी कदम को जारी रखना होगा। WHO ने वायरस के नए वैरिएंट्स फिर से आने की आशंका भी जताई है क्योंकि कोरोना का म्यूटेशन अभी जारी है।

क्या कहा WHO के चीफ साइंटिस्ट ने
WHO के चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कोरोना अब खत्म हो गया है, यह मानना अभी बिल्कुल गलत होगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर हमें अभी भी सतर्कता बरतना जरूरी है। स्वामीनाथन ने इसके अलग-अलग म्यूटेशन की जानकारी देते हुए इसके कई और वैरिएंट के आने वाले दिनों में सामने आने की भी आशंका जताई है।

WHO के चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन से पहले WHO कोविड 19 की टेक्निकल हेड मारिया वैन ने भी कोरोना को लेकर कुछ बातें कही थी। उन्होंने कहा था, ‘हम इस वायरस के बारे में बहुत कुछ जान गए हैं, लेकिन सबकुछ जान गए हैं, ऐसा कहना सही नहीं होगा। अबतक हम वायरस को लगातार ट्रैक कर रहे हैं लेकिन इसका म्यूटेशन कई तरह से हो रहा है, जिसमें से अबतक के लिए ओमिक्रॉन इसका लैटेस्ट वैरिएंट है और जरूरी नहीं कि यह आखिरी वैरिएंट ही होगा। कोरोना के अभी कई अन्य वैरिएंट भी आ सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.