ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सजायाफ्ता कैदी की मौत सड़क पर शव रख प्रदर्शन 20 लाख की मांगी सहायता राशि

 दमोह। जिला जेल में बंद 307 के सजायाफ्ता कैदी तोताराम काछी की मौत पर रविवार को परिजनों ने अस्पताल चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। 20 लाख रुपये सहायता राशि की मांग के साथ जेल प्रशासन पर वसूली के आरोप लगाए। दमोह तहसीलदार मोहित जैन परिजनों से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्होंने बात करने से मना कर दिया और कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़ गए और धरना प्रदर्शन करते रहे।

तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल लाए, डाक्टरों ने बताया मृत

देहात थाना के मुड़िया गांव निवासी तोताराम काछी और उसके परिवार के 8 लोगों को 307 के मामले में 7 साल की सजा सुनाई थी। शनिवार शाम तबीयत खराब होने पर तोताराम को जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अस्पताल चौराहे पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

एसपी के नाम एक ज्ञापन

परिजनों ने एसपी के नाम एक ज्ञापन दिया जिसमें बताया कि पवन पटेल का भाई मृत तोताराम काछी 307 के प्रकरण में दमोह जेल में कस्टडी में था। वह पिछले 6 दिन से बीमार था व जेलर से कई बार इलाज कराने को कहा था, लेकिन जेलर ने 10,000 की मांग परिजनों से की थी। पैसे नहीं देने व समय पर उचित इलाज न होने से तोताराम की मौत हो गई। जो जेल प्रशासन की लापरवाही है। जेल में बगैर पैसे किसी भी कैदी से मिलने नहीं दिया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.