ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंगल के गोचर से बना नीचभंग राजयोग इन तीन 3 राशि वालों को मिलेगा पद पैसा और प्रतिष्ठा

 भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह के गोचर से 12 राशियां प्रभावित होती हैं। एक निश्चित समय के बार ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। इस कड़ी में मंगल देव कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं, कर्क मंगल की नीच राशि मानी जाती है। मंगल के कर्क में प्रवेश से नीचभंग राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे तीन राशि के जातकों धन लाभ होने के साथ ही पद-प्रतिष्ठा मिलने के योग बन रहे हैं। आइये जानते हैं इन तीन राशियों के बारे में।

मेष

इस राशि के जातकों के लिए नीचभंग राजयोग आर्थिक तौर पर अच्छा रहेगा। मंगल देव आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय आपको वाहन और प्रॉपर्टी की मिल सकती है। नौकरी के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने से आपको इनाम मिल सकता है। वहीं जिन लोगों का व्यापार रियल स्टेट, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

मिथुन

इस राशि के जातकों के लिए नीचभंग राजयोग अनुकूल रहने वाला है। मंगल देव आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस समय काल में आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

यदि इनका ठीक तरह से प्रयोग करेंगे तो बड़ा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। उधार दिया हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस हो सकते हैं। वहीं जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, कला और वाणिज्य के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

कन्या

इस राशि के जातकों को नीच भंग राजयोग से लाभ प्राप्त होगा। मंगल देव आपकी कुंडली के आय भाव में गोचर कर रहे हैं। इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन


सकते हैं। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है। वहीं आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा और इस बीच कहीं से रुका धन मिलने से कोष में वृद्धि हो सकती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है,

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.