ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भूमिपूजन-लोकार्पण पर 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं कर सकेंगे खर्च

 इंदौर। इंदौर नगर निगम के कार्यक्रमों में होने वाले फिजूलखर्च पर रोक लगाने के लिए महापौर ने नीति निर्धारित कर दी है। अब एक करोड़ से पांच करोड़ तक के विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन या लोकार्पण कार्यक्रम पर अधिकतम 35 हजार खर्च किए जा सकेंगे। इसी तरह पांच करोड़ से अधिक के विकास कार्य के लिए भूमिपूजन या लोकार्पण कार्यक्रम पर अधिकतम 50 हजार रुपये खर्च किए जा सकेंगे।

इस राशि में कार्यक्रम के लिए टेंट सामग्री, साउंड सिस्टम, लाइटिंग आदि खर्च शामिल रहेंगे। निगम द्वारा मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, प्रभारी मंत्री या शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में सिर्फ हितग्राहियों के लिए ही स्वल्पाहार या भोजन की व्यवस्था रहेगी। अन्य किसी कार्यक्रम या समारोह में निगम स्वल्पाहार या भोजन की व्यवस्था नहीं करेगा। सामाजिक संगठन या अन्य संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम, समारोह, रैली, प्रदर्शनी आदि में निगम अपनी तरफ से टेंट, टेंट सामग्री, साउंड आदि की व्यवस्था नहीं करेगा।

कार्यक्रमों पर खर्च होती है मोटी रकम

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि नगर निगम द्वारा समय-समय पर भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सामाजिक संगठन और संस्थाओं की मांग पर भी कार्यक्रम होते हैं। इनमें निगम द्वारा टेंट सामग्री, साउंड सिस्टम, लाइट व्यवस्था आदि की जाती थी। इस पर मोटी रकम खर्च होती है। हाल ही में हुई महापौर परिषद की बैठक में इन कार्यक्रमों पर होने वाले खर्च पर लगाम लगाने के उद्देश्य से नीति निर्धारण का प्रस्ताव पारित हुआ था। अब लोकार्पण या भूमिपूजन कार्यक्रम पर किसी भी स्थिति में 50 हजार रुपये से अधिक खर्च नहीं होगा।

मनमाने खर्च पर लगेगी रोक

महापौर ने बताया कि नीति निर्धारित होने के बाद फिजूलखर्च पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। वर्तमान में कई बार शिकायत मिलती है कि कार्यक्रमों के नाम पर मनमानी रकम खर्च की गई है। अब खर्च की अधिकतम सीमा तय होने के बाद इस फिजूलखर्च पर रोक लगेगी। इसी तरह कार्यक्रमों में हितग्राहियों के अलावा अन्य लोगों के स्वल्पाहार और भोजन पर लाखों का खर्च होता था। नीति निर्धारित होने के बाद अब इस पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.