ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दरभंगा में बननेवाले एम्स को राजनीतिक दांव पेंच में उलझाना चाहती है बीजेपी : अजय

पटना। प्रदेश जदयू प्रवक्ता और विधायक अजय चौधरी ने दरभंगा में बनने वाले एम्स को लेकर बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुद्दों को भटकाकर बीजेपी इस प्रतिष्ठित अस्पताल के निर्माण कार्य को रुकवाना चाहती है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिशों के बाद दरभंगा में नए एम्स के निर्माण पर मुहर लगी थी। इसको लेकर नीतीश कुमार की सरकार ने दरभंगा के शोभन बाईपास के पास नए एम्स के प्रस्तावित निर्माण को लेकर मुफ्त में 189.17 एकड़ जमीन आवंटित किए जाने का फैसला लिया था। साथ ही, एम्स के प्रस्तावित निर्माण के लिए उक्त जमीन का विकास कराने का भी फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि एम्स के लिए प्रस्तावित जमीन दरभंगा-आमस फोरलेन से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर है जो मरीजों और डॉक्टरों के आवागमन को लेकर बिल्कुल सुगम जगह है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि उक्त फैसले के मुताबिक नीतीश कुमार की सरकार ने उक्त जमीन के समतलीकरण के लिए 309 करोड़ रुपए की स्वीकृति देने की घोषणा की। अब इस जमीन के विकास के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है, लेकिन बीजेपी नेता इसको रोकने को लेकर गंदी राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार ने उक्त जमीन का अधिग्रहण किया था तो निरीक्षण के लिए पहुंची केंद्रीय टीम ने भी उक्त जमीन को लेकर संतुष्टि जाहिर की थी। प्रदेश प्रवक्ता अजय चौधरी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के एक पूर्व मंत्री और स्थानीय सांसद दरभंगा एम्स के निर्माण में अड़ंगा लगाने चाहते हैं जिससे राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट का क्रेडिट ना ले सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी के स्थानीय नेताओं की कोशिशों का ही नतीजा है कि अब केंद्र सरकार एम्स के निर्माण में आनाकानी कर रही है और अधिगृहित जमीन पर सवाल उठा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.