ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाकपा ने विपक्षी एकता को लेकर आयोजित बैठक का किया स्वागत

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को लेकर 23 जून को पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक का स्वागत किया है। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा भाग लेंगे। केंद्र की सत्ता से भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी की सरकार को हटाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता समय की मांग हैं। पटना की बैठक देश की राजनीति को एक नई दिशा देगी। भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम से व्यापक विपक्षी एकता को बल मिला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता से भाजपा नेताओं की परेशानी बढ़ गई है। भाजपा नेताओं को अभी से हीं सत्ता जाने का डर सताने लगा है। लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर मैदान में उतरेगी तो भाजपा का विदाई तय है। भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। यह सरकार गरीब विरोधी और पूंजीपतियों की हितैषी है। सरकार सभी मोर्चे पर बिफल साबित हुई है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हमला कर रही है। मोदी सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में मुनाफे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बेचने का कार्य किया है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाना होगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी विपक्षी एकता को लेकर प्रतिबद्ध है। 2022 में विजयवाड़ा में आयोजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 24 वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में व्यापक विपक्षी एकता को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था। इस दिशा में पार्टी कार्य कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.