ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, मची भगदड़-घरों से बाहर निकले लोग

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उतर भारत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप के बाद अफरा-तफरी का महौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि इसमें किसी भी जानमाल हानि का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है।

वहीं इससे पहले असम के मध्य भाग में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट पर आया और इसका केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित सोनिपुर जिले में था। बुलेटिन के अनुसार, भूकंप जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर मोरीगांव, नागांव और पश्चिम कार्बी आंगलोंग के अलावा पास के दारंग, लखीमपुर और उदलगुरी जिलों के लोगों ने भी झटके महसूस किए। पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अकसर भूकंप आते रहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.