ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाबीजी आपसे घर का काम करवाती हैं क्या फैंस के इस सवाल पर Shahrukh Khan ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अक्सर अपने फैंस को दिए गए जवाब को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वे अपने फैंस के साथ जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। शाहरुख अपने फैंस के साथ इंटरेक्शन करने के लिए आस्क एसआरके सेशन चलाते रहते हैं। वे बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जो अपने आस्क एसआरके सेशन से ही फिल्म का प्रमोशन कर देते हैं। अपनी फिल्म पठान की रिलीज के समय भी शाहरुख ने फैंस को काफी मजेदार ट्वीट किए। अब एक बार फिर शाहरुख अपने जवाबों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस के सवालों को सुनकर आपकी भी हंसी निकल जाएगी।

शाहरुख ने दिया दिलचस्प जवाब

शाहरुख ने हाल ही में अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब का दौर शुरू किया। जिसमें फैंस ने भी अजीब-अजीब सवाल शाहरुख से पूछे। किंग खान ने भी इन सवालों के दिलचस्प जवाब दिए। दरअसल एक फैन ने ट्वीट करते हुए पूछा ये हमेशा आपके पास बस 15 मिनट की क्यों होते हैं, भाभीजी घर का काम आप से ही करवाती हैं क्या। इस पर शाहरुख ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा बेटा अपनी कहानी हमें ना सुना…जा घर की सफाई कर। वहीं एक और फैन ने ट्वीट कर पूछा खाना खाया क्या भाई। इस पर शाहरुख लिखते हैं क्यों भाई स्विगी से हो, भेज दोगे क्या।

खाना लेकर पहुंचे 7 डिलीवरी ब्वॉय

शाहरुख के इतना कहने पर ही स्विगी वाले उनके घर पहुंच गए। स्विगी ने भी एक अन्य ट्वीट में कुछ डिलीवरी ब्वॉय की तस्वीर शेयर कर लिखा हम स्विगी वाले हैं और हम डिनर लेकर आए हैं। बता दें कि वो फोटो मन्नत के बाहर खींची गई है। इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने भी तरह-तरह के कमेंट किए। एक ने लिखा इतने सारे डिलीवरी ब्वॉय, भंडारे का खाना है क्या। वहीं एक और ने लिखा और गार्ड ने बाहर से ही भगा दिया होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.