ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

15 से सदस्यता अभियान चलायेगा रालोजद

पटना। राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार, पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने मंगलवार को संगठन विस्तार के बाद पहली बैठक पटना में किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा एवं प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह चंद्रवंशी उपस्थित थे। श्री कुशवाहा ने सभी महानगर नेताओ को बैठक में 15 जून से चलाये जाने वाले सदस्यता अभियान सम्बंधित एवं संगठन को और भी मजबूत बनाने की विस्तारित चर्चा हुई। पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने सह्जादा हुसैन, राजकिशोर शर्मा, सुदामा यादव को महानार उपाध्यक्ष, जावेद अख्तर, सोना यादव, रिशव कुमार, रिंकू देवी, गायत्री देवी, काजल कुमारी को महानगर सचिव दर्जनों नेता मनोनीत किये गए। वहीं रालोजद के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा ने कहा कि बिहार आज फिर 90 के दशक के भयावह दौर की तरफ लौट चला है। राज्य पूरी तरह से भ्रष्टाचार और अपराध के चंगुल में फंस चुका है। बिहार को इस स्थिति से बाहर लाना है तो उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि आज राजद अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता का संचालन कर रहा है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि आम जनता की बात तो छोड़ दीजिए, वे पुलिस और प्रशासन पर भी हमला करने लगे हैं। यदि प्रत्यक्ष रूप से राजद सत्ता में आ गया तो बिहार की हालत की कल्पना की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.