ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लंबित और निर्माणाधीन योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा : सुहर्ष

प्रधानमंत्री अमृत योजना के शीघ्र कार्यान्वन पर जोर

बड़ी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश

कार्यालयों में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित की जाएगी

औरंगाबाद। जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने कहा है कि जिले में वर्षों से लंबित और निर्माणाधीन नई परियोजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा। भगत ने आज बताया कि विकास योजनाओं तथा कार्यक्रमों का लाभ आम जनता को समय पर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस क्रम में पुनपुन – हमीदनगर सिंचाई परियोजना को विशेष प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा और इसका रुका कार्य 14 जून से पुनः प्रारंभ हो जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस सिंचाई परियोजना से औरंगाबाद और जहानाबाद जिले की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी और असिंचित इलाके के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में .संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
भगत ने कहा कि जिले में भारतमाला के तहत सड़क निर्माण,दाउदनगर बाईपास के निर्माण,रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से किया जाएगा। इसके लिए भू अर्जन तथा अंचल से जुड़े अधिकारियों – कर्मचारियों को भूमि अधिग्रहण का कार्य त्वरित गति से निष्पादित करने को कहा गया है । उन्होंने कहा कि जितना जल्दी भूमि अधिग्रहण का काम होगा, विकास का कार्य उतनी तेजी से जमीन पर दिखेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारतमाला सड़क परियोजना के तहत एक कार्यालय अब औरंगाबाद में ही संचालित होगा। इसके लिए एक अधिकारी को पदस्थापित किया गया है। पहले यह कार्यालय गया हुआ करता था।
जिलाधिकारी ने कहा कि औरंगाबाद शहर की सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट की है। इसे दूर करने के लिए प्रधानमंत्री अमृत योजना के शीघ्र कार्यान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। इससे बारून के सोन नदी से पानी लाकर पाइपलाइन के जरिए शहर के सभी वार्डों में पेयजल की आपूर्ति आसानी से की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में योजना के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सह बुडको के प्रबंध निदेशक से आग्रह किया गया है।
भगत ने गिरते भूगर्भ जलस्तर पर चिंता प्रकट करते हुए जल संरक्षण पर जोर दिया और कहा कि पानी की हर बूंद कीमती है, इसे समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमृत योजना के शीघ्र कार्यान्वयन के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय में काम-काज के बेहतर माहौल कायम करने और कार्य संस्कृति विकसित करने पर भी उनका जोर है। सभी कार्यालय में अधिकारियों – कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। सरकारी बैठकों में भी इस पर सख्ती से निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.