ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जहानाबाद एस.एस. कॉलेज, में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्नातक, स्नातकोत्तर एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-2024 में सीधे नामांकन की प्रक्रिया जारी

जहानाबाद। एस.एस. कॉलेज, में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्नातक, स्नातकोत्तर एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-2024 में सीधे नामांकन की प्रक्रिया दिनांक 01-06- 2023 से आरंभ हो गई है। नामांकन के लिए इच्छुक छात्र -छात्राएं महाविद्यालय के व्यावसायिक शिक्षा केन्द्र में जाकर नामांकन ले सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 30 जुन 2023 है।

व्यावसायिक शिक्षा के प्रभारी सुबोध कुमार सुमन ने बताया कि एम.एससी. कंप्यूटर साइंस में जहां 60 सीट उपलब्ध है। वहीं स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में अलग-अलग 120 सीट उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीसीए , बीबीएम,बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी आईटी और बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस आदि शामिल है। इसके अलावे ऑटोमोबाइल मेनटेनेंस में सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध है ,जिसकी अवधि एक वर्ष है और सीटों की संख्या 30 है।

प्राचार्य डॉ० सुधीर कुमार मिश्र ने बताया कि इन रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में नामांकन लेकर छात्र-छात्राएं अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मगध विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशन में शैक्षणिक सत्र को नियमित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इन पाठ्यक्रमों में वर्ग का संचालन 4 जूलाई से शुरू हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.