ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दीवार उठाकर सड़क किनारे हो रहा था मंदिर निर्माण निगम ने ढ़हाया

बिलासपुर। अन्नपूर्णा कॉलोनी में रोड किनारे बाउंड्री वाल उठाकर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था, ऐसे में नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता को मंदिर निर्माण को ढहाना पड़ा। वही हेमूनगर अन्नपूर्णा कालोनी में शासकीय भूमि पर बंटी खान द्वारा निर्मित बाउंड्रीवाल को हटाने की कार्यवाही की गई है।

निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने टीम को साफ निर्देशित कर चुके हैं कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जाए और उनके अवैध निर्माण को तोड़ दिया जाए। वही यह शिकायत मिल रही थी कि हेमूनगर के अन्नपूर्णा कालोनी की रोड किनारे शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया गया है और अंदरूनी रूप से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जांच में शिकायत को सही पाया गया।

इसके बाद निगम आयुक्त के निर्देश पर बुधवार की दोपहर अतिक्रमण विरोधी दस्ता टीम के प्रभारी प्रमिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही के लिए पहुच गए। जहां जांच पर यह बात सामने आई कि सड़क किनारे की शासकीय भूमि पर दीवार उठाकर उसके अंदर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद टीम ने अवैध दीवार के साथ ही मंदिर के निर्माण को ढहाने की कार्यवाही की।

शिकायत के आधार पर शासकीय भूमि पर बंटी खान नामक युवक के द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए बाउंड्री वाल को भी गिराने की कार्यवाही की गई है। अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा ने साफ किया है कि इस तरह की कार्यवाही आने वाले दिनों में लगातार चलते रहेगी।

फुटपाथ पर कार पार्किंग न करने की चेतावनी

कार्यवाही के दौरान टीम ने सड़क किनारे रहने वालों को चेतावनी दिया कि वे अपनी कार फुटपाथ पर पार्किंग न करे, अन्यथा टीम को कार्यवाही के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

अन्य सड़को से हटाया गया अतिक्रमण

इसी तरह शहर के अन्य सड़कों से भी अतिक्रमण हटाने का काम किया गया है। इसके तहत नेहरू चौक से देवकीनंदन चौक तक, सदर बाजार, गोलबाजार होते हुए शनिचरी तक सड़क पर दुकान लगाने वालों को खदेड़ा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.