ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

9 साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाले के मकान पर चला बुलडोजर

 रतलाम। रतलाम जिला प्रशासन व पुलिस के दल ने थाना नामली क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित राजेंद्रसिंह पुत्र शंभू सिंह निवासी ग्राम बड़ोदिया के खेत पर किए गए अवैध अतिक्रमण (मकान) को बुधवार सुबह बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि आरोपित राजेन्द्र सिंह 10 जून की रात एक गांव में घर की बाहर खाट पर अपनी नानी के साथ सो रही बालिका का मुंह दबाकर उसे उठाकर खेत पर ले गया था तथा वहां उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद बालिका को वापस उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गया था।

बालिका के रोने की आवाज सुनकर स्वजन की नींद खुली थी। रोने का कारण पूछने पर बालिका ने पेट मे दर्द होना बताया था। स्वजन उसे अस्पताल ले गए थे, डॉक्टर ने परीक्षण कर उसके साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

प्रदर्शन कर की थी मांग

मंगलवार को समाज जनो व विभिन्न संघठनो ने मोन जुलूस निकाल कर तथा कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर आरोपित का मकान तोड़ने व उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने जिला प्रशासन को उसका अवैध निर्माण तोड़ने के लिए प्रतिवेदन भेजा था।

प्रतिवेदन पर कलेक्टर नरेंद्रकुमार सुर्यवंशी द्वारा आरोपी के अवैध निर्माण का आकलन करवाकर अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु राजस्व विभाग को निर्देश प्रदान दिए थे। गये। बुधवार सुबह दल दो जेसीबी लेकर ग्राम बड़ोदिया में आरोपित के खेत पर पहुंचा व उसका अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एसडीओपी (ग्रामीण) अभिलाष भलावी, एसडीएम त्रिलोचन गौड़, थाना प्रभारी नामली प्रीती कटारे आदि अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री पटेल व कांग्रेस ने दिया धरना

मंगलवार शाम पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल व अन्य कांग्रेस नेता मेडिकल कालेज में पहुंचकर बालिका व उसके स्वजन से मिले था। कांग्रेस के अनुसार परिजन ने बताया था कि अस्पताल में दो दिन से भोजन नहीं मिला है। प्रशासन सहयोग नही कर रहा है। आर्थिक सहायता नही दी गई है।

इसे लेकर पटेल ने कलेक्टर से दूरभाष ओर बात की थी। इस दौरान पटेल की कलेक्टर से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर पटेल व कांग्रेसी कालेज परिसर में ही धरने ओर बैठ गए थे। उनका आरोप था कि कलेक्टर का बात करने का रवैया ठीक नही है। धरना जारी है। कुछ देर बाद वे मार्च निकालकर क्लेक्टर कार्यालय जाकर प्रदर्शन करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.