ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दलित विरोधी बिहार सरकार के खिलाफ जन आन्दोलन करेगी : रालोजद

पटना। अरवल जिला के बलिदाद ग्राम में एवं औरंगाबाद जिला के मुंडवा ग्राम में इंदिरा आवास के तहत बने अनुसूचित जाति के 28 परिवार के घरो को बुलडोजर से ढहवा देने की घटना पर बिहार में नीतीश-तेजस्वी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ता जन आन्दोलन करेगी। राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम एवं रालोजद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चौधरी पटेल के संयुक्त नेतृत्व में पटना से अरवल एवं औरंगाबाद जिला के मुंडवा एवं बलिदाद ग्राम में जाकर इस भीषण गर्मी में एवं मांसून की आगमण के पूर्व बिहार सरकार के इशारे पर उनके पदाधिकारियों द्वारा सभी 28 परिवारों के घर को ढाह देने पर सभी पीड़ित परिवारों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की। रालोजद के प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अशोक राम एवं बसंत चौधरी पटेल के नेतृत्व में मुख्य रूप से रालोजद के प्रदेश पदाधिकारी पप्पू वर्मा, अशोक वर्मा, कमता प्रसाद कुशवाहा, अनिल यादव, राम कुमार वर्मा व जितेन्द्र राम मुख्य रूप से थे। पूरी जांच टीम ने आज पूरी रिपोर्ट रालोजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा को सौपी। जांच दल ने मुख्य रूप से बताया कि अरवल के स्थानीय माले विधायक महानन्द कुशवाहा ने प्रशासन से मिलीभगत कर गरीब दलित परिवार के घर को ढहवाया है। जबकि गरीबों के नाम से जमीन बंदोवस्त है। सिविल कोर्ट में मुकदमा भी लंबित है इसके बावजूद प्रशासन ने कोई पुनर्वास की बैकल्पिक व्यवस्था किए बिना ही इस भीषण गर्मी में एवं बरसात की आगमन देने के पूर्व बेघर कर देना बिहार सरकार का घोर अलोकतांत्रिक कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.