ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने टी.पी.डी.एस गोदाम कुर्था का निरीक्षण किया

अरवल। जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा टी.पी.डी.एस गोदाम कुर्था का निरीक्षण किया। यहां पर चावल एवं गेहूं के अलग-अलग गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जन वितरण प्रणाली हेतु खाद्यान्नों का उठाव हो रहा था ।निरीक्षण के क्रम में भंडारण का भौतिक सत्यापन किया गया एवं बोरे में रखे अनाज के वजन का सत्यापन किया गया। गेहूं के गोदाम में साफ सफाई की स्थिति अत्यंत खराब रहने पर जिला पदाधिकारी द्वारा नाराज़गी व्यक्त की गई। डी.एम एस.एफ.सी को निर्देश दिया गया कि विभाग से समन्वय स्थापित कर गोदाम की स्थिति को ठीक किया जाए ताकि जन वितरण प्रणाली से जुड़े लोगों को गुणवत्तापूर्ण अनाज मिल सके। प्राप्त सूचना के आधार पर एजीएम एसएफसी,कुर्था का मुख्यालय में नहीं बने रहने हेतु स्पष्टीकरण की मांग की गई। भंडारण का ऑनलाइन एंट्री नहीं होने की बात पर जिला पदाधिकारी द्वारा जीएम एसएफसी को निर्देश दिया गया कि एनआईसी एवं विभाग से समन्वय स्थापित कर इसे जल्द पूरा कर लें। निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित पदाधिकारी विभागीय निर्देशानुसार कार्य करें एवं खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.