ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आज 4 से 5 बजे के बीच तट से टकरा सकता है बिपरजॉय द्वारका में भारी बारिश की आशंका

 अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) आज दोपहर तक गुजरात के तट से टकरा सकता है। इसी के मद्देनजर गुजरात के 442 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। निचले इलाके के इन इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि Biparjoy Cyclone कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह पर लैंडफॉल करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दोपहर या शाम जब तूफान तट से टकराएगा और उस समय इसकी स्पीड 125 से लेकर 150 किलोमीटर तक होगी। चक्रवात बिपरजॉय के कारण द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक VSCS(बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऐसी(ऊंची लहरें) ही स्थिति रहेगी।

द्वारका में भारी बारिश की आशंका

द्वारका में आज अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। कच्छ के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम 4-5 बजे के बीच लैंडफॉल करेगा। जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। 47000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 6 NDRF, 3 RPF और 2 SDRF की टीम लगाई गई है। आर्मी को स्टैंड बाय पर रखा गया है।

राहत व बचाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

Biparjoy Cyclone के कारण होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए गुजरात प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। बीते 2 दिनों के अंदर गुजरात के तटीय इलाकों से 74 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। संभावना है कि गुजरात के 8 जिलों के 442 निचले गांव भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं।

इन इलाकों में लोग शिफ्ट

अकेले कच्छ में करीब 34,300 लोगों को राहत व बचाव शिविर में पहुंचाया गया है। जामनगर में 10,000, मोरबी में 9,243, राजकोट में 6,089, देवभूमि द्वारका में 5,035, जूनागढ़ में 4,604, पोरबंदर जिले में 3,469, गिर सोमनाथ जिले में 1,605, लोगों को शिफ्ट किया गया है। NDRF ने गुजरात और महाराष्ट्र में टीमों को तैनात किया है। सिर्फ गुजरात में ही 18 टीमें सक्रिय है। महाराष्ट्र में 14 टीमों को लगाया गया है।

समुद्र में उठ सकती है 20 फीट ऊंची लहरें

मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून को अरब सागर के उत्तर-पूर्व में Biparjoy Cyclone के चलते समुद्र में 9 से 20 फीट तक तूफानी लहरें उठती है। इस दौरान कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, रोजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने की संभावना है। साथ ही बादल फटने की घटना भी हो सकती है। गुजरात के द्वारका में आकाशवाणी के उस टावर को गिरा दिया गया है, जिससे आशंका है कि अगर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलीं तो ये टावर गिरना तय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.