ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हत्या के आरोप में बंद बसपा विधायक का भतीजा दे रहा बोर्ड की ओपन परीक्षा

दमेाह। जिले में हटा के कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद गोलू सिंह कक्षा 10वीं की ओपन स्कूल की परीक्षा दे रहा है। गोलू पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बहुजन समाज पार्टी की विधायक राम बाई सिंह परिहार का भतीजा है। शासकीय जेपीबी स्कूल में स्थित केंद्र में बकायदा पुलिस बल तैनात है।

ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं

जेपीबी स्कूल के प्राचार्य एवं परीक्षा केंद्र प्रभारी डीके मिश्रा ने बताया कि ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं जिसमें दमोह जिला जेल में बंद आरोपित गोलू सिंह भी शामिल हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गए पुलिस बल में सहायक उपनिरीक्षक देवी प्रसाद ने बताया कि गोलू को कक्षा 10वीं की परीक्षा देने के लिए शासकीय जेपीबी स्कूल लाए हैं।

कक्षा के बाहर पुलिस बल तैनात

जिस कक्षा में गोलू सिंह परीक्षा दे रहा है उस कक्षा में अन्य छात्र-छात्राएं भी परीक्षा में शामिल होकर अपने प्रश्न पत्र हल कर रहे हैं। कक्षा के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि हटा के कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में विधायक श्रीमती राम बाई परिहार के पति, देवर सहित भतीजा गोलू सिंह को भी आरोपी बनाया गया था जो कि विधायक के जेठ वीरेंद्र सिंह का बेटा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.