ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय पिताजी को लेकर की अशोभनीय टिप्पणी भाजपा ने घेरा

 भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के बोल भी बिगड़ने लगे हैं। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय पिताजी को लेकर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के 27 जून को भोपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर यह टिप्पणी की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि यह अरुण यादव की स्तरहीन मानसिकता का प्रतीक है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इसे ओछी राजनीति बताते हुए पार्टी नेताओं से देश की जनता से माफी मांगने को कहा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी देश का मान और देशवासियों का स्वाभिमान हैं। कांग्रेस रसातल में जा रही है और जब देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री का कांग्रेस सीधे मैदान में मुकाबला नहीं कर पा रही है तो अभद्र और असभ्य भाषा पर उतर आई है। अरुण यादव ने राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार की हैं। आपके बयान से मध्य प्रदेश शर्मिंदा है।

विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि जिस भाषा का उपयोग अरुण यादव ने किया है, उसका उपयोग हम नहीं कर सकते हैं। हम उनके स्वर्गीय पिता सुभाष यादव का सम्मान करते हैं क्योंकि हमारी संस्कृति और हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने यह संस्कार नहीं दिए कि राजनीति में चाहे पक्ष या विपक्ष में हो, जो व्यक्ति जीवित न हो, उसके लिए इस प्रकार की शब्दावली का उपयोग करें।

इसके पहले भी कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने दमोह में एक जनसभा के दौरान जनता को पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहने, जैसे शब्दों का उपयोग किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.