ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुछ ही घंटों में बिपरजॉय का लैंडफॉल एक लाख लोग किये गये शिफ्ट कई इलाकों में बारिश

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेज रफ्तार के साथ गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। इसके आज शाम तक इसके गुजरात के तटों से टकराने की आशंका है। IMD के DG डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि कच्छ की खाड़ी से लगते हुए जितने भी ज़िले हैं जैसे पोरबंदर, जामनगर,राजकोट और देवभूमि द्वारका आदि में चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। लैंडफॉल आज शाम 6 बजे के बाद से लेकर आधी रात तक जारी रहेगा। लैंडफॉल मांडवी और कराची के बीच जखाऊ पोर्ट के आसपास पश्चिम में होगा। वैसे महाराष्ट्र और राजस्थान में भी इसका असर देखा जा रहा है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। यहां पढ़ें ताजा अपडेट..

कई इलाकों में बारिश

गुजरात और दमन के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हो गई है। साथ ही तटीय इलाकों में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। देखिये मांडवी की ताजा तस्वीरें –

प्रशासन की तैयारी

बिपरजॉय तूफान को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। जिले में एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात हैं। अब तक लगभग 1 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे इस दौरान घरों से बाहर ना निकलें। ऐहतियात के तौर पर इन राज्यों की 76 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं। बिपरजॉय की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है राज्य और केंद्र सरकार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.