ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आरपीएफ ईस्ट पोस्ट ने सघन चेकिंग अभियान चलाया

कटिहार। कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के इंस्पेक्टर सह पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस दौरान यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के मद्देनजर कटिहार स्टेशन पर ट्रेन आगमन के समय रेलवे सुरक्षा बल द्वारा राजधानी एक्सप्रेस , अवध आसाम एक्सप्रेस , महानंदा एक्सप्रेस,दानापुर एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, अमरपाली एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सघन चेकिंग की जा रही है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल की अलग-अलग टीम बनाकर महिला बोगी में पुरुष यात्रियों, बिना टिकट यात्री,गंदगी फैलाने वाली यात्री,चेन पुलिंग करने आदि कई यात्रियों को रेलवे एक्ट के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए रेलवे न्यायालय में पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 15 दिनों के अंदर 300 से अधिक लोगों को विभिन्न रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा आर्थिक दंड की सजा दी गई। वही बाद में जुर्माना की राशि जमा करने के बाद पकड़े गए सभी व्यक्तियों को मुक्त कर दिया गया।
इसी क्रम में गुरुवार को भी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगो को विभिन्न रेल ऐक्ट में पकड़ा गया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलमंडल में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा । रेलवे क्षेत्र अंतर्गत बिना अथॉरिटी व प्लेटफार्म टिकट के प्रवेश करना एक कानून जुर्म है जिसके लिए लोगों को पकड़े जाने पर आर्थिक दंड के साथ जेल भी जानी पड़ सकती है।
इसके अलावा कटिहार स्टेशन और ट्रेनों में आरपीएफ द्वारा सीसी टीवी कैमरे की मदद से सभी असामाजिक गतिविधियों पर भी विशेष रूप से नजर रखा जा रहा है।
वही कटिहार में आरपीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री बीमा योजना के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गाय। इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ एएसआई अबेदानंद सिंह,अनुज कुमार, मुक्ति शील,श्री तिवारी, मनोज कुमार सिंह सहित कई महिला व पुरुष रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.