ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में 30 से स्नातकोत्तर सत्र 2023-25 की नामांकन प्रक्रिया आरंभ होगी

पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र नियमित व नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने के बाद अब 30 जून से पीजी में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी। माननीय कुलपति प्रो आर के सिंह की अध्यक्षता में 18वीं सिंडिकेट की बैठक में कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। बैठक में चालू सत्र में स्नातक में चार वर्षीय च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के लिए राजभवन से जारी रेगुलेशन और आर्डिनेंस को स्वीकार किया गया। साथ ही 27 जून को होने वाली द्वितीय दीक्षांत समारोह में सभी की सहभागिता बनाने पर जोर दिया गया। सिंडिकेट सदस्यों ने विश्वविद्यालय के सत्र नियमित होने पर हर्ष व्यक्त किया। बैठक में 15 विषयों में नियुक्त अतिथि शिक्षकों को रिन्यूअल करने के लिए प्राचार्यो से परफामेंस रिपोर्ट मंगाने तथा नियुक्ति वाले पैनल से ही इसके रिपोर्ट के आधार पर रिन्यूअल करने को हरी झंडी दी गई। इसके अतिरिक्त खाली पदों पर पुन: विज्ञापन जारी कर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी दी गई। विभिन्न कॉलेजों में विषय विशेषज्ञ के रूप में विजिटिंग फैकेल्टी की सेवा लेने पर भी मुहर लगाई गई। विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों के आवेदन पर समय से पहले पूर्व सेवानिवृत करने पर सिंडिकेट ने अपनी मुहर लगा दी। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए सरकार से सीट निर्धारण का सहमति पत्र प्राप्त होने पर नामांकन लेने का निर्णय लिया गया। कॉलेजों में वित्तिय संतुलन बनाने को लेकर विश्वविद्यालय से कॉलेजों का आंतरिक आॅडिट कराने पर भी सिंडिकेट ने अपनी मुहर लगाई। पीएचडी के रि-रजिस्ट्रेशन के लिए एक हजार शुल्क लेने पर सहमति दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.