ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

25 को पटना में माँ वैष्णो देवी सेवा समिति 51 गरीब जोड़े का सामूहिक विवाह कराएगा

पटना। माँ वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से इस वर्ष एक बार फिर 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया जायेगा। सभी रीति रिवाजों के साथ हीं यह अनोखी विवाह आगामी 25 जून रविवार कों पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान में सम्पन्न होगा। समिति द्वारा इन नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थी आरंभ करने की जरूरत की सामग्री भी उपहार स्वरुप प्रदान की जाएगी। इस आदर्श विवाह में समाज के प्रबुद्ध और गणमान्य व्यक्ति नव विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद देंगे। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह ने बताया कि मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से हर वर्ष एक विवाह ऐसा भी कार्यक्रम के दिन समाज के किसी खास परेशानी को फोकस कर उसके समाधान के लिए आवाज उठायी जाती है। इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां शरीक होती हैं इसलिए हम समाज के वैसे कुछ पीड़ित लोगों को अपने इस मंच पर बुलाते हैं ताकि उनको मंच के माध्यम से सरकार या अन्य लोगों द्वारा सहयोग मिल सके। पिछले कुछ सालों में हमने ऐसिड अटैक पीड़ित, आई डोनेशन, भ्रूण हत्या,कैंसर ,थैलीसीमिया जैसी थीम पर फोकस कर असहाय लोगों को अपनी बात रखने का प्लेटफॉर्म दिया है। इस वर्ष कार्यक्रम में मस्कुलर डिस्ट्रोफी पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए भी आवाज उठायी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी ऐसा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार है जिन्होंने अपने बेटियों की शादी तय कर दी है या उन्होंने अपने बेटियों के लिए दूल्हा देख लिया है लेकिन पैसे के अभाव में उनकी शादी नहीं हो पा रही है तो वे समिति से नि:शुल्क फार्म ले कर रजिस्ट्रेशन कराते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिये वर की उम्र कम से कम 21 वर्ष और वधु की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। इससे संबंधित प्रमाण-पत्र भी समिति द्वारा लिया जाता है। अंतिम चयन के बाद 51 वरों को सूट पीस और 51 वधुओं को शगुन की साड़ी दी जाती है। 25 जून को शादी के दिन 51 चयनित जोड़े 10-10 रिश्तेदारों के साथ महाराण प्रताप भवन में पहुंचेंगे। यहीं से शादी के दिन की सारी रस्में पूरी कर शाम 4 बजे एक साथ 51 दूल्हों की बारात निकाली जाएगी। इस दौरान यहां पर उनके लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना व शादी की रस्मों के लिए अन्य इंतजाम समिति की ओर से किए जाएंगे। शादी के बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से बतौर उपहार एक साइकिल, एक सिलाई मशीन, एक सेट बर्तन और 15 दिन का राशन भी दिया जाएगा। इस उपहार को देने का हमारा उद्देश्य यह है कि साइकिल से पति कमाने जाए और सिलाई मशीन से पत्नी घर पर कुछ काम कर सके। वहीं बर्तन सेट और 15 दिनों का राशन इसलिए दिया जाता है कि नवविवाहित जोड़े को शादी के बाद तुरंत खाना की समस्या न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.