ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बुरहानपुर के उपचुनाव में भाजपा की कविता को चार वोटों से हराकर कांग्रेस की रूपाली बनी पार्षद

बुरहानपुर। नगर परिषद शाहपुर के वार्ड क्रमांक 10 शिवाजी वार्ड में गत दिनों उपचुनाव कराए गए थे। शुक्रवार सुबह 9 बजे से मतगणना का काम शुरू हुआ। करीब 9:45 बजे तक परिणाम सामने आ गए। इसमें भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाई गई कविता ज्ञानेश्वर को चार वोटों से हराकर कांग्रेस की प्रत्याशी रूपाली राउत ने जीत दर्ज कराई है। भाजपा प्रत्याशी को कुल 383 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 387 वोट प्राप्त हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि शिवाजी वार्ड से पूर्व में भाजपा की वैशाली राजकुमार पार्षद चुनी गई थी। संविदा शिक्षक के रूप में उनका चयन हो जाने के कारण उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था! मुख्य चुनाव में भाजपा बड़े अंतर से चुनाव जीती थी। वैशाली को 350 से ज्यादा वोट मिले थे। उपचुनाव में कांग्रेस ने सत्ताधारी दल भाजपा को परास्तकर दिया है।

सामाजिक समीकरण रहे महत्वपूर्ण

उपचुनाव में सामाजिक समीकरण भी महत्वपूर्ण रहा है। बताया जाता है कि इस वार्ड में मराठा समाज के लोगों की संख्या ज्यादा है। कांग्रेस ने इसी समाज से अपना प्रत्याशी खड़ा किया था। परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। बता दें कि नगर परिषद अध्यक्ष साधना तिवारी इसी वार्ड में निवास करती है। भाजपा की नगर परिषद अध्यक्ष के वार्ड में कांग्रेस की जीत ने सबको चौंका दिया है।

जनता भाजपा के झूठ को समझ चुकी -रघुवंशी

नगर परिषद शाहपुर के उपचुनाव में मिली जीत पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी ने कहा है कि जनता भाजपा के झूठे विकास के दावों को अब समझ चुकी है। आने वाले सभी चुनावों में भाजपा को इसी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व मंत्री दिन-रात मुख्यमंत्री को चिट्ठियां लिख-लिखकर जिले का भरपूर चिट्ठी विकास कर रही हैं। सांसद बड़ी-बड़ी बातों से विकास कर रहे हैं। महापौर घर मे बैठे-बैठे ही पूरी नगर निगम चला रही है। इन सब बातों को बुरहानपुर जिले की जनता भली-भांति समझ चुकी है और अब करारा जवाब देने को तैयार भी है। इसकी शुरुआत आज शाहपुर में हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.