ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बूटापारा में एक दर्जन से ज्यादा अवैध झोपड़ियां पर चला बुलडोजर

बिलासपुर। शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाए गए एक दर्जन से ज्यादा अवैध झोपड़ियां को तोड़ने की कार्यवाही की गई है। मालूम हो कि इन्हें नोटिस दिया गया था कि कब्जा हटा लें, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता ने निगम आयुक्त कुणाल दुदावत के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है।

बूटापारा में निगम की जमीन है। जिस पर अवैध रूप से मकान बनाकर कई सालों से कब्जा कर लिया गया है। ऐसे में शुक्रवार को अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा के नेतृत्व में झोपड़ियों को तोड़ा गया है।

इस दौरान कार्यवाही का विरोध भी किया गया और विवाद करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस बल के तैनात होने से विवाद बढ़ नहीं पाया और एक दर्जन से ज्यादा झोपड़ियों को तोड़ा गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि आगे शासकीय जमीन पर कब्जा ने करे, अन्यथा फिर से कार्यवाही की गाज गिरेगी।

जोन स्तर पर बन रही सूची

नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने जोन स्तर पर सभी जोन कमिश्नर को निर्देशित किया है कि अपने अपने जोन में शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालो की सूची तैयार करे। इसके बाद सूची के हिसाब से इन पर कार्यवाही करते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कार्यवाही की जाए। साफ है कि आने वाले दिनों में ताबड़तोड़ कार्यवाही होने वाली है।

लगातार होते रहेगी कार्यवाही

निगम प्रबंधन अवैध कब्जा को गंभीरता से के रही है। अतिक्रमण साखा ने शहर में 93 अवैध प्लाटिंग की लिस्ट तैयार की है। इसमे से लगभग 30 जगहों पर कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जा हटाया जा चुका है। अभी लगभग 60 अवैध कब्जों को मुक्त कराना बाकी है। आने वाले दिनों में भी अवैध कब्जा को मुक्त कराने का अभियान लगातार चलता रहेगा।

इनका कहना है कि

बूटापारा के पास निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया गया था, जिसे ढहा कर कब्जा मुक्त किया गया हैं।

प्रमिल शर्मा, प्रभारी, अतिक्रमण शाखा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.