ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराब दुकान के कलेक्शन एजेंट से 1.10 लाख की दिनदहाड़े लूट

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में जंबूरी मैदान के पास शराब कारोबारी के कलेक्शन एजेंट के साथ लूट का मामला सामने आया है। स्‍कूटी पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल अड़ाकर उसे रोका और नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में 1.10 लाख रुपये थे। घटना 14 जून दोपहर सवार तीन बजे की है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित सीसीटीवी में कैद हो गए हैं, जिसमें एक आरोपित स्‍कूटी से उतरकर मोबाइल पर किसी से बात करता भी नजर आ रहा है।

पिपलानी टीआइ अजय नायर के मुताबिक अशोका गार्डन निवासी 25 वर्षीय आशीष शिवहरे एक शराब दुकान पर कलेक्शन एजेंट का काम करता है। वह रोजाना की तरह पिरिया बिलखिरिया रायसेन रोड की तरफ की शराब दुकान का कलेक्‍शन करीब एक लाख दस हजार रुपये बैग में रखकर दूसरी दुकान के लिए रवाना हुआ था। वह जंबूरी मैदान की तरफ आया, जहां पर स्‍कूटी सवार दो लोगों जिन्‍होंने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, ने उसे रोका और पिस्टल अड़ाकर उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। आशीष ने उनसे संघर्ष किया, लेकिन आरोपित उसे धक्का देकर भाग निकले। बाद में उसने अपने मालिक को फोन पर घटना बताई। उस दिन तो वह अपने स्तर पर यह पता करवाते रहे कि किसी अपने वाले ने मजाक में तो यह सब नहीं किया, लेकिन जब ऐसा कुछ नहीं मिला तो उन्होंने आशीष को शुक्रवार को थाने भेजकर एफआइआर दर्ज करा दी है।

मामला पहले संदिग्ध लगा, लेकिन बाद में पुष्‍टि हुई

शराब दुकान के मालिक तरूनेंद्र मिश्रा उर्फ लाला भाई ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पहले यकीन नहीं हुआ। अपने स्तर पर पूरी तहकीकत करवाई। जब घटना की पुष्टि हुई, तब जाकर शुक्रवार को पूरे मामले की एफआइआर पिपलानी थाने में कराई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.