ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज जय श्रीराम का नारा लगाते हुए फिल्म देखने पहुंचे रामभक्त रंगमहल टाकीज में पहुंची पूरी मंडली

भोपाल। प्रभाष-कृति सेनन स्‍टारर फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। भोपाल में पहले ही दिन इस फिल्‍म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्‍त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर टीटी नगर स्थित रंगमहल टाकीज में पहला शो देखने सिंधु सेना के कार्यकर्ता भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमानजी के वेष में फिल्‍म देखने पहुंचे। उन्‍हें देखकर वहां मौजूद अन्‍य दर्शक भी काफी उत्‍साहित नजर आए और सबने मिलकर जय श्रीराम के नारे लगाए। इस अवसर पर कुछ लोग इस राम मंडली के साथ सेल्‍फी लेते भी नजर आए।

बता दें कि ‘आदिपुरुष’ राजधानी में भारत, संगम सिनेप्लेक्स, रंगमहल, संगीत टाकीज, मुक्ता, पीवीआर ओरा माल, डिडीएक्स कोलार, सिनपोलिस आशिमा माल में एक साथ रिलीज हुई है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए थिएटरों के बाहर भीड़ लगी हुई है सभी हाउस फुल हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अब ‘आदिपुरुष’ को लेकर रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं जय श्री राम के नारे भी लगाए जा रहे हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इंटरनेट मीडिया पर फिल्म को वीडियोज वायरल हो रहे हैं। अगर इंटरनेट मीडिया रिएक्शंस की मानें तो प्रभास की फिल्म हिट है। फैंस को सबसे ज्यादा प्रभास का एंट्री सीन पसंद आया है। एक्शन सीक्वेंस की भी दर्शक तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है आदिपुरुष फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशन है। फैंस को फर्स्ट हाफ बेहद पसंद आया है। वहीं सेकंड हाफ को थोड़ा खींचा गया है।

उल्लेखनीय है कि मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा लिखी गई फिल्म का प्रमोशन गत दिनों भोपाल विलीनीकरण दिवस पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में भी मुंतशिर ने किया था। इस मौके पर फिल्म का टीचर दिखाया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म में कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देव दत्त नाग प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.