ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवसेना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए आशुतोष झा

पटना। बाला साहब ठाकरे द्वारा 19 जून 1966 को स्थापित शिवसेना ने आज बिहार प्रदेश में अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। शिवसेना ने बिहार में आशुतोष झा को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है। इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष झा ने साफ – साफ कह दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता बिहार में शिवसेना के संगठन को गांव-गांव तक विस्तार करना है। उन्होंने विस्तार से बताया की सबसे पहले वो प्रदेश स्तर पर समाज के सभी वर्गों को लेकर एक मजबूत नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसकी घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी। इसके साथ-साथ बिहार के सभी 38 जिलों में मजबूत शिवसैनिकों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जायेगी। इसमें पूर्व के लोग जो अच्छा काम कर रहें थे, उनकों भी पार्टी ध्यान में रखेगी। इसके साथ हीं पार्टी बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्रों में लोकसभा प्रभारी की नियुक्ति करेगी। आशुतोष झा ने आगे बताया कि शिवसेना भारत की 56 साल पुरानी पार्टी है और इसके संस्थापक हिन्दुहृदयसम्राट आदरणीय बाला साहब ठाकरे  के हिंदुत्व की विचारधारा से कोई समझौता नहीं करेगी। हम हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए किसी सदैव तत्पर हैं। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार महतो, प्रदेश संयुक्त सचिव मुकेश कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ट (युवा सेना) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार (डी. के. पाल), क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.