ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिलाओं से सिलसिलेवार लूट करने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में महिलाओं से पता पूछने के बहाने लूटपाट करने वाले एक युवक को एसीसीयू की टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके दो साथियों को कवर्धा जिले के पांडातराई पुलिस ने दो दिन पहले ही लूट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

आरोपित युवकों ने लूट के जेवर को गोल्ड लोन कंपनी में जमा कर लोन ले लिया था। जेवर को पुलिस ने लोन कंपनी से जब्त किया है।

एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि जिले के चकरभाठा, मस्तुरी, हिर्री, सकरी, रतनपुर व तखतपुर थाना क्षेत्र में महिलाओं से पता पूछने के बहाने लूट के सात मामले सामने आए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि तिफरा के महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले नरेश कुमार पांडेय लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह गोलमोल जवाब दे रहा था।

कड़ाई करने पर उसने अपने साथियों संजू साहू(21) निवासी सिल्हाटी थाना बोडला जिला कबीरधाम व संजय कुमार बंजारे(24) निवासी रहंगी थाना बोडला जिला कबीरधाम के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देना बताया। आरोपित लूट के जेवर को गोल्ड लोन कंपनी में जमा कर लोन ले लेते थे। पुलिस ने गोल्ड लोन कंपनी से तीन लाख के जेवर जब्त कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.