ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार पिता-पुत्र की मौत

गुना। रुठियाई इलाके में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मृतक पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। कार सवार परिवार कानपुर से उज्जैन जा रहा था।

बताया जाता है कि उज्जैन का परिवार कानपुर में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जहां से वे वापस लौट रहे थे। इस हादसे में उज्‍जैन निवासी सुभाष सलूजा और उनके बेटे हरीश सलूजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार परिवार के तीन अन्‍य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिस वजह से यह हादसा हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.