ब्रेकिंग
इंदौर के बंगाली चौराहे पर हर शाम लग जाता है ट्रैफिक जाम शहर से लेकर ब्लाक तक चाइल्ड डेथ रिव्यू की अनदेखी, 65 प्रतिशत केस का ही हो सका रिव्यू हरियाणा के रुझानों पर बोले सीएम मोहन यादव- यह कांग्रेस नहीं, राहुल गांधी के फेल होने का प्रमाण दुष्कर्म के आरोपित भोला अहिरवार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस नवरात्र में खिलखिलाया प्रॉपर्टी बाजार, भोपाल में 600 करोड़ के सौदे, एक दिन में हुईं 484 रजिस्ट्री बिल्डिंग की बेसमेंट में है पार्किंग... बोर्ड लगाकर लोगों को भी देनी होगी यह सूचना एक ही परिवार की दर्जन भर से ज्यादा महिलाएं ठगी की शिकार, 20 लाख के जेवर ले गई महिला दुष्कर्म के आरोपित भोला अहिरवार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस दुधमुंहे बच्चे को लेकर कुएं में कूदी थी महिला, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज हरियाली की चुनर ओढ़ और भी खिल उठा गरबे का रंग

बिपर्जय का असर बादल छाए हवाओं की रफ्तार बढ़ी गर्मी से मिली राहत

भोपाल। चक्रवाती तूफान बिपर्जय का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगी हैं। बादल भी छाने लगे हैं। इस वजह से गर्मी और उमस से खासी राहत मिल गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से पश्चिमी मप्र में दिन के तापमान में गिरावट होने लगेगी, लेकिन पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं लू चल सकती है। दोपहर के बाद भोपाल, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग में झमाझम वर्षा का सिलसिला शुरू होने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवात बिपर्जय कमजोर पड़ने के बाद गहरा अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होकर वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि शनिवार शाम तक चक्रवात बिपर्जय के और कमजोर पड़कर अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। चक्रवात का असर अभी से मप्र में भी दिखने लगा है। लगभग 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगे हैं। बिपर्जय के आगे बढ़ने पर रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में लगभग 50 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। सोमवार को पूर्वी मप्र के रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में भी तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ झमाझम वर्षा होने के आसार है। 24 जून तक पूर्वी मप्र के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून के मप्र में प्रवेश करने की संभावना भी बन रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.