ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक नया आइडिया बदल देता है बाजार का स्वरूप – चौधरी

इंदौर। युवाओं व अन्य लोगों को आइडिया तो बहुत आते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही उसे मूर्त रूप दे पाते हैं। दुनिया में आइडिया की कमी नहीं है। लाखों लोग अपने आइडिया लेकर बैंक व निवेशकों के पास जाते है। एंजल निवेशक यह देखते है कि कौन आइडिया को कार्यरूप में परिणीत कर सकता है और कौन उसे बड़े प्लेटफार्म पर ले जा सकता है और उसका विजन क्या है।

ये बातें सीनियर एंटरप्रेन्योर व एंजल इंवेस्टर्स शशिकांत चौधरी ने रविवार को होटल शेरेटन में जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआइ) की सीनियर विंग के सीनियर मेंबर एसोसिएशन (एसएमए) बिजनेस कान्क्लेव के अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक आइडिया बाजार में आता है और वो सालों से बने बिजनेस के स्वरूप को बदल देता है। इसका ताजा उदाहरण है चैट जीपीटी, जिसके दो महीनों में 100 मिलियन से अधिक ग्राहक बन गए। इतनी संख्या में ग्राहक बनाने में बड़ी कंपनियों को सालों का समय लग जाता है। कोई भी व्यवसाय तकनी के साथ आगे बढ़ सकता है। हर तकनीक के साथ आपको बदलना पड़ता है। आज फाच्यून 500 कंपनियों में टाप 10 कंपनियां किसी तरह का निर्माण नहीं कर रही, न ही कोई दुकान खोलकर बैठी हैं, लेकिन वे आनलाइन प्लेटफार्म पर बिजनेस को मैनेज कर रही हैं।

युवाओं को आगे बढ़ने का मंच करवा रहे उपलब्ध

समापन समारोह में जेसीआइ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस रविशंकर ने कहा कि जेसीआइ युवाओं का संगठन है। पहले हम लोगों को मेंबर बनाने जाते थे, लेकिन आज युवा खुद ही यहां सदस्य बनने के लिए आते हैं। उन्हें पता है कि उनकी जिंदगी में ट्रेनिंग का क्या महत्व है। हमारा संगठन युवाओं को पूरे विश्व में आगे बढ़ने के अवसर व मंच उपलब्ध करवा रहा है।

अगले छह माह बिजनेस को नई दिशा देने में करेंगे सहयोग

कार्यक्रम में जेसीआइ एसएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने 25 राज्यों से आए 130 प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपने इस कान्क्लेव में आकर अपने बिजनेस को नई ऊंचाई देने का प्रयास किया है। अगले छह माह में हम आपके बिजनेस को नई दिशा व मुकाम देने में सहयोग करेंगे और साथ मिलकर काम करेंगे। बिजनेस कान्क्लेव के अध्यक्ष साकेत गुप्ता और कान्क्लेव के जोन कोआर्डिनेटर डा. अवनीश जैन, कान्क्लेव के इंदौर आए प्रतिभगियों का आभार माना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.