ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

व्यापारी मनोज पारेख के अपहरण मामले में पुलिस ने गुजरात से आरोपियों को किया गिरफ्तार

बड़वानी। जिले के खेतिया नगर के किराना व्यापारी मनोज पारेख का फिरौती के लिए अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में तीन राज्यों का 600 किमी का सफर 14 घंटे में तय कर गैंग के छह आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया।

गुजरात के केवड़िया में स्टेचू आफ यूनिटी के पास दबिश देकर व्यापारी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया गया। यहां पर अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी को एक रिसोर्ट में हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाकर रखा था। व्यापारी का गुजरात के व्यापारियों से करीब 60 लाख रुपये का लेनदेन था।

इस पर गुजरात के व्यापारियों ने नागदा के गुंडों को सुपारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपित दिनेश पुत्र प्रभुलाल चौधरी निवासी दयानंद कालोनी नागदा थाना मंडी नागदा, आशीष पुत्र राजू कल्याणे निवासी बिरलाग्राम नागदा थाना बिरलाग्राम, योगेश पुत्र कैलाशचंद भाटी निवासी दुर्गापुरा नागदा थाना बिरलाग्राम,

राजपाल सिंह पुत्र ईश्वर सिंह चंद्रावत निवासी रतनाखेड़ी थाना मंडी नागदा, गौरव पुत्र नरेश राव बोरकर निवासी बिरलाग्राम नागदा, सुमित पुत्र दीपक पोद्दार निवासी नागदा थाना मंडी जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से एक सफेद अर्टिगा कार व अन्य सामान जब्त किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.