ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अवैध नर्सिंग होम में हुई छापेमारी, 04 कर्मचारी गिरफ्तार

जहानाबाद। अवैध नर्सिंग होम की भरमार से रोगियों को काफी परेशानी हो रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान शनिवार को जहानाबाद एसडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पटना-गया मुख्य मार्ग के कनौदी स्थित संजीवनी इमरजेंसी हॉस्पिटल पर छापेमारी की गयी। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के अलावे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। शहर में चल रहे अवैध नर्सिंग होम की कागजातों की जांच की गई। छापेमारी दल में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों एवं एसडीओ के द्वारा नर्सिंग होम के कागजात की मांग किया गया तो नर्सिंग होम के संचालक ने किसी भी तरह का कागजात दिखाने से इनकार कर दिया। जबकि इस हॉस्पिटल में डायलिसिस, ऑपरेशन, इमरजेंसी के मरीजों भर्ती कराया जाता है। लेकिन इस अस्पताल के पास किसी भी तरह का कोई भी डिग्री धारी डॉक्टर नहीं है। सरकार ने इस हॉस्पिटल को किसी तरह का कोई लाइसेंस निर्गत नहीं किया है। दवा के लाइसेंस के नाम पर हॉस्पिटल चल रहा था अनुमंडल पदाधिकारी ने जब इसकी जांच पड़ताल की तब संजीवनी इमरजेंसी हॉस्पिटल के 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन से फिलहाल पूछताछ जारी है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व इस हॉस्पिटल में एक महिला की मौत हुई थी जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा मचाया था। जिले में अवैध रूप से अभी भी कई नर्सिंग होम चल रहे हैं। जहां मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नर्सिंग होम संचालक किसी की जान की परवाह किए बिना फर्जी तरीके से अपने तिजोरी भरने में लगे हुए हैं। आश्चर्य तो इस बात का है कि जहानाबाद का स्वास्थ्य विभाग क्या कर रहा है ? कहीं इसमें विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता भी तो नहीं ?

Leave A Reply

Your email address will not be published.