ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दक्षिणी ब्राजील में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही 11 लोगों की मौत 10 लापता

 दक्षिणी ब्राजील में आए चक्रवाती तूफान में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 10 लापता हैं। अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा से लगे रियो ग्रांडे डो सुल राज्य की सरकार ने एक बयान में बताया कि नागरिक सुरक्षा की राज्य शाखा के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से 11 लोगों की मौत हो गई। पहले 20 लोगों के लापता होने की खबर थी, लेकिन इसमें संशोधन किया गया है और इनकी संख्या 10 बताई गई है। इसके अलावा तूफान और बाढ़ की वजह से हजारों घर तबाह हो गये हैं।

बचाव के उपाय

इससे पहले स्थानीय प्रशासन ने चक्रवात से प्रभावित इलाकों से ढाई हजार से अधिक लोगों को जोखिम वाले क्षेत्र से निकाला। रियो ग्रांड डो सुल के गवर्नर ने शनिवार को सरकार और बचाव अधिकारियों के साथ सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सबसे बुरी तरह प्रभावित कस्बों में से एक, कारा में सैकड़ों घर तूफान में तबाह हो गये हैं। गवर्नर ने बयान में कहा, “इस समय हमारा मुख्य उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा करना और उसे बचाना है। अलग-थलग पड़े लोगों को बचाना, लापता लोगों का पता लगाना और परिवारों की सहायता करना है।”

पहले भी हुई घटनाएं

बता दें कि ब्राजील हाल के वर्षों में मौसम संबंधी कई घातक आपदाओं का शिकार हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी वजह जलवायु परिवर्तन है। इससे पहले फरवरी में साओ पाउलो के दक्षिण-पूर्वी राज्य में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.