ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लंदन में एक और भारतीय की चाकू मारकर हत्या एक हफ्ते में तीसरे भारतीय का मर्डर

ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों की हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लंदन के कैमबरवेल में 37 वर्षीय अरविंद शशिकुमार की एक शख्स ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस मामले में 25 वर्षीय सलमान सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी केरल का ही रहनेवाला है। बता दें कि ब्रिटेन में इस हफ्ते चाकू मारकर भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या की यह तीसरी घटना है। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि पीड़ित की शुक्रवार की रात करीब 1 बजकर 31 मिनट पर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अगले ही दिन अरविंद शशिकुमार की हत्या के आरोप में 25 वर्षीय सलमान सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। सलीम को उसी दिन क्रॉयडन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। उसे 20 जून को ओल्ड बेली में पेश किया जाएगा, तब तक वह कस्टडी में रहेगा। खबरों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि शशिकुमार की मौत सीने में चाकू लगने की वजह से हुई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिस पर चाकू से हमला किया गया था। चिकित्सकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक हफ्ते में तीन मामले

ब्रिटेन में पिछले तीन दिन में दो भारतीय नागरिकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. शुक्रवार को हुए ताजा हमले में भारतीय मूल के व्यक्ति अरविंद शशिकुमार (38) को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना से ठीक तीन दिन पहले बुधवार को लंदन में रहकर पढ़ाई कर रही हैदराबाद की 27 साल की छात्रा तेजस्विनी कोंथम की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। कोंथम की उत्तरी लंदन के नील किसेंट, वेम्बली में उनके घर पर चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। इसी दिन एक दूसरी घटना में एक भारतीय मूल की टीनएजर ग्रेस ओ ‘मेली कुमार (Grace O’Malley Kumar) की हत्या कर दी गई, जब वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर लौट रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.