ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुपर किंग्स में होगी रायडू ब्रावो की वापसी प्लेसिस संभालेंगे कमान

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवां खिताब जीता। साथ ही मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप से सबस ज्यादा टाइटल जीतने की बराबरी की। पिछले बीते सालों में एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा को छोड़कर सीएसके में कई खिलाड़ी आते दिखे हैं। फाफ डु प्लेसिस, ड्वेन ब्रावो और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के जाने से टीम में युवाओं का मौका मिला है।

इस बार अंबाती रायडू ने संन्यास की घोषणा कर दी। इस बीच सुपर किंग्स के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल, टीम के दिग्गज मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। जिसमें प्लेसिस, रायडू और ब्रावो का नाम शामिल हैं।

फाफ डु प्लेसिस करेंगे कप्तानी

यूएस टी20 टूर्नामेंट मेजर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की सब फ्रेंचाइजी टेक्सास सुपर किंग्स खेल रही है। यह लीग 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस टीम में अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस एकसाथ खेलते नजर आएंगे। मिचेल सैंटनर और डेवोन कॉन्वे जो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। वह भी टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस टीम की कमान संभालेंगे।

मेजर लीग में सुपर किंग्स का शेड्यूल

13 जुलाई 2023- टेक्सास सुपर किंग्स vs लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स

16 जुलाई 2023- टेक्सास सुपर किंग्स vs वाशिंगटन फ्रीडम

17 जुलाई 2023- टेक्सास सुपर किंग्स vs एमआई न्यूयॉर्क

21 जुलाई 2023- टेक्सास सुपर किंग्स vs सीटल ऑर्कास

24 जुलाई 2023- टेक्सास सुपर किंग्स vs सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स

यूएस टी20 लीग का यह पहला सीजन है। इसकी शुरुआत 13 जुलाई को सुपर किंग्स के मैच से होगी। 30 जुलाई को इसका फाइनल खेला जाएगा। आईपीएल की तीन टीमों ने अपनी सब फ्रेंचाइजीज उतारी हैं। जिसमें केकेआर की फ्रेंचाइजी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी न्यूयॉर्क और सीएसके की फ्रेंचाइजी टेक्सास है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.