ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजवाड़ा पंचायत के रजक टोला में राहुल गांधी के जन्मदिवस मनाया

कटिहार। कटिहार में राहुल गांधी के जन्मदिवस को कोढा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत यादव के अगुवाई में रौतारा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा पंचायत के रजक टोला में काफी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कोढा के पूर्व विधायक एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूनम पासवान साथ ही जिलाध्यक्ष प्रेम राय मुख्य रूप से मौजूद रहे। राहुल गाँधी के जन्मदिवस मौके पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद छोटे-छोटे बच्चों के बीच कॉपी कलम एवं टॉफी का वितरण किया गया इससे पूर्व कांग्रेस के पूर्व विधायक पूनम पासवान ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ राहुल गांधी के जन्म दिवस के मौके पर केक भी काट कर सभो के बीच वितरण किया गया इस अवसर पर बच्चे काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों के बीच संदेश दिया कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने काफी कार्य किया है।राहुल गांधी भी काफी शिक्षित है और भारतीय राजनीति का चमकता सितारा हैं।
वहीं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि राहुल गांधी देश के और खासकर युवाओं के सर्वमान्य नेता है और भविष्य के प्रधानमंत्री भी हैं। राहुल गांधी जो पहले बोलते हैं सरकार उसे बाद में मानती है। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं राहुल गांधी के इस नारा को जनता सर आंखों पर ले रही है। मौके पर प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष स्थानीय मुखिया हसन रजा रमेश रजक प्रशांत यादव विवेक यादव गौरव कुमार नूर आलम मोहम्मद नासिर मोहम्मद लोकमान मोहम्मद मोकीम मोहम्मद बरकत अबू बकर मोहम्मद इलियास आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.