ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिसने आवेदन में की थी प्रतीक्षा की पहचान उस अधिकारी का नाम छुपा रहा जेयू

 ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में चल रहे जालसाजी से एमबीबीएस डिग्री निकलवाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन का एक और कमाल सामने आया है। विश्वविद्यालय ने इस मामले में खानापूर्ति करने के लिए आउटसोर्स के चार कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया और अन्य पांच अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। लेकिन इन सबके बीच विश्वविद्यालय उस व्यक्ति का नाम छुपा रहा है जिसने पूरे मामले में अहम भूमिका निभाई हैै। यानी वह व्यक्ति जिसने आवेदन पर यह प्रमाणित करते हुए हस्ताक्षर किए थे कि वह आवेदन छात्रा को जानता हैै। उसके दस्तावेजों की जांच करने के बाद यह प्रमाणित करता है की वही प्रतीक्षा शर्मा है। यहां बता दें की जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी जिसके अध्यक्ष जीआरएमसी के डीन डॉक्टर अक्षय निगम है वह कमेटी मामले में जांच शुरू करेगी।

इस मामले की होगी जांच

वर्ष 2013 बैच की एमबीबीएस की छात्रा प्रतिमा शर्मा के नाम पर मालेगाव में नौकरी कर रही प्रतिमा दायमा हाल ही में कुछ दिन पहले गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में अपने दोस्त मोहम्मद शफीक के साथ कुछ दस्तावेज निकलवाने आई थी। लेकिन वहां मौजूद क्लर्क को इस पर शक हुआ उस क्लर्क ने प्रतिमा शर्मा के मामा को फोन करके सूचित किया। प्रतिमा के मामा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ झांसी रोड थाने में एफ आई आर दर्ज कराई। पुलिस ने पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों से कई सवाल जवाब किए जिसमें प्रतिमा दायमा ने बताया कि उसने कुछ समय पहले जीवाजी यूनिवर्सिटी से दस हजार रुपए देकर प्रतिमा शर्मा के नाम की डुप्लीकेट डिग्री 24 घंटे में निकलवाई थी। इसके बाद पुलिस ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी अपने शक के घेरे में ले लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.