ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हेरा पंचमी आज भगवान जगन्नाथ के रथ को नुकसान पहुंचाने आज आधी रात पहुंचेंगे देवी लक्ष्मी दूत

बिलासपुर। आज हेरा पंचमी है। सनातन परंपरा अनुसार देवी लक्ष्मी के दूत महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथ को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में आधी रात समिति के सदस्य दूत बनकर इस परंपरा का निर्वहन करेंगे।

महाप्रभु भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसी के घर आनंद में है। गुंडिचा यात्रा (रथयात्रा) के बाद से मौसी के घर प्रतिदिन एक से बढ़कर एवं व्यंजन और पकवानों का मजा ले रहे हैं। ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे है। रेलवे परिक्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर के बगल ओडिया स्कूल प्रांगण में मौसी का घर (मंदिर) निर्माण किया गया है। मंदिर के पुजारी पंडित गोविंद प्रसाद पाढ़ी ने इस परंपरा को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि भगवान जगन्नाथ अपने भाई बहन के साथ मौसी के घर अभी ठहरे हुए हैं।

मीठे भोग प्रसाद का आनंद उठाने के साथ घूम फिर रहे हैं। पांचवे दिन यानी आज हेरा पंचमी है। ऐसे में माता लक्ष्मी देर रात अपने दूतों के साथ पहुंचकर अपना गुस्सा जाहिर करेंगे। और रथ को नुकसान पहुंचा कर लौट जाएंगी। दरअसल महाप्रभु लक्ष्मी माता को बिना बताए मौसी के घर पहुंच जाते हैं। इसी बात को लेकर वे नाराज रहती हैं। मंदिर के पुजारी गोविंद पाढ़ी के मुताबिक 28 जून को बाहुड़ा यात्रा होगी।

इसके साथ भगवान वापस अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। इधर मौसी के घर महाप्रभु के आगमन पर महाउत्सव मनाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने प्रतिदिन श्रद्धालु भक्त मौसी के घर पहुंच रहे हैं। मौसी के घर अर्थात मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना जारी है। महाप्रभु को मौसमी फल व अन्न से बने कई प्रकार के भोग लगाए गए। बंगाली स्कूल चौक में मेले जैसा माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.