ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खाद्य मंत्री के लेटर पैड में फर्जी हस्ताक्षर कर निकलवा लिए स्वेच्छानुदान के हजारों रुपये

अनूपपुर। मप्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह के लेटर पैड में छेड़छाड़ कर फर्जी हस्ताक्षर से मंत्री स्वेच्छानुदान से हजारों रुपये जारी कराने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार मंत्री बिसाहूलाल सिंह के लेटर पैड से छेड़छाड़ कर फर्जी लेटर पैड और और फर्जी हस्ताक्षर कर मंत्री स्वेच्छानुदान निधि से 40-40 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर ली गई। यह राशि कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ठ ने स्वीकृत भी कर दी और उन्हें भनक तक नहीं लगी। यह मामला उजागर होने पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

एसपी को लिखे पत्र में यह कहा मंत्री ने

जानकारी अनुसार मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र सिंह पवार को पत्र के जरिए कहा है कि लेटर पैड पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी राशि का गबन करने के उद्देश्य से मंत्री स्वैच्छिक अनुदान निधि से 40-40 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 12 जून को प्राप्त इस फर्जी लेटर पैड के आधार पर कलेक्टर ने मोहम्मद सोमरा और सुशांत कुमान सेन को इलाज के लिए यह राशि स्वीकृत की थी। राशि मंजूर कार्रवाई के दौरान कलेक्टर भी फर्जी लेटर पैड नहीं पकड़ पाए। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

पूर्व में भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

विधायकों और मंत्रीगणों के फर्जी लेटर पैड और फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से ठगी और जालसाजी के मामले इन दिनों बढ़ने लगे हैं। पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। अप्रैल माह में कटनी में स्वास्थ्य मंत्री के फर्जी लेटर पैड के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की जा चुकी है। इसी तरह सांसद और मंत्रीगणों के फर्जी लेटर पैड के जरिए रेल टिकट कंफर्म कराने के भी दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.