ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व विधायक बालमुकुंद और 2 भाई सहित 6 को हत्या के प्रयास में 7 वर्ष का कठोर कारावास

 इंदौर। हत्या के प्रयास के दोषी कांग्रेस के पूर्व विधायक बालमुकुंद गौतम, उनके दो भाई सहित छह लोगों को विशेष न्यायालय ने सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साक्ष्य के अभाव में तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

हंगामे की आशंका के चलते शनिवार शाम विशेष न्यायालय द्वारा फैसला सुनाए जाने से पहले ही जिला न्यायालय में कई थानों से पुलिस बल बुला लिया गया था। पुलिस के आला अधिकारी भी जिला न्यायालय पहुंच गए थे।

दरअसल, इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। बालमुकुंद द्वारा दूसरे पक्ष के जिन 13 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कराया था, उनको साक्ष्य के अभाव में विशेष न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया। घटना दो जून 2017 की रात करीब 9.40 बजे की है।

पीथमपुर पुलिस थाने में फरियादी चंदन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह घाटाबिल्लोद में अपने घर पर था कि आरोपित बालमुकुंद गौतम, राकेश गौतम, मनोज गौतम, पंकज गौतम, वीरेंद्र उर्फ पम्मू सिंह, राजेश सिंह, चंद्रभूषण कुशवाहा, जितेंद्र सिंह और शैलेंद्र उर्फ पिंटू जायसवाल के साथ आए और पुराने विवाद को लेकर मारपीट करने लगे।

आरोपियों ने विवाद के दौरान गोली भी चलाई, जो चंद्रभूषण, सुरेश सोलंकी और एक अन्य को लगी। पुलिस ने इस मामले में सभी नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था।

शनिवार को विशेष न्यायाधीश मुकेश नाथ ने नौ में से छह दोषियों को हत्या के प्रयास में सात-सात वर्ष कठोर कारावास और आठ-आठ हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। विशेष न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में चंद्रभूषण, जीतू और शैलेंद्र उर्फ पिंटू को बरी कर दिया। इन तीनों की ओर से एडवोकेट अजय शंकर उकास ने पैरवी की थी।

बालमुकुंद ने भी लिखवाई थी हत्या की रिपोर्ट

इसी मामले में बालमुकुंद गौतम ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि आरोपी चंदन सिंह, अर्जुन, अर्जुन पुत्र बद्री, कैलाश सोलंकी, सुरेश सोलंकी, बहादुर, समंदर, घनश्याम राजपूत, महेंद्र सिंह, राहुल, रघुनाथ, इंदर सिंह और अर्जुन राजपूत ने उस पर और उसके साथियों पर गोली चलाई।

इसमें घनश्याम उर्फ बबलू चौधरी नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हालांकि हत्या का आरोप सिद्ध नहीं हो सका। विशेष न्यायालय ने इस मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.