ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अविका गौर की हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल आदिपुरुष भी हुई फेल

बड़े बजट पर बनी फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है। रिलीज के दिन कमाई की अच्छी रफ्तार पकड़ने वाली ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी है। इसी के साथ सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके अभी तक थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इन बड़ी फिल्मों के बीच अविका गौर की ‘1920 हाॅरर्स ऑफ द हार्ट’ 23 जून को रिलीज हो चुकी है। बता दें कि अविका गौर बालिका वधू शो से काफी फेमस हुई थीं। वे टेलीविजन की एक चर्चित अदाकारा हैं।

आदिपुरुष को भी छोड़ा पीछे

आदिपुरुष को लेकर हुए काफी विवाद का असर फिल्म की कमाई पर साफ देखने को मिला है। इसी बीच अविका की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। भट्ट कैंप के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक हॉरर स्टोरी है। फिल्म की रिलीज काफी सीमित स्क्रीन्स पर की गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार 1920 हाॅरर्स ऑफ द हार्ट ने अपनी रिलीज के पहले दिन सिर्फ हिंदी भाषा में मूवी ने 1.48 करोड़ का कलेक्शन किया था। नेशनल चेन्स पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 78 लाख हुआ था। दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

हॉरर फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स

दूसरे दिन अविका की डेब्यू फिल्म ने दो करोड़ का कलेक्शन किया है। फर्स्ट डे टोटल 1.64 करोड़ की कमाई करने के बाद मूवी ने दूसरे दिन सभी भाषाओं में 2 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.64 करोड़ हो गया है। इस मूवी का निर्देशन विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने किया है। अविका की ये फिल्म एक फ्रेंचाइजी फिल्म है। जिसका पिछला भाग 1920 लंदन 2016 में रिलीज हुआ था। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 15.45 करोड़ रहा। इस फ्रेंचाइजी फिल्म के तीन और पार्ट रिलीज हो चुके हैं। फिल्म का पहला पार्ट ‘1920’ 2008 में रिलीज हुआ था। इसके बाद साल 2012 में 1920 इविल रिटर्न्स और साल 2018 में 1921 रिलीज हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.