ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर कूलर पंखे और एक क्विंटल राड ले गए चोर

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के ग्राम जोकी में निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोरों ने कूलर, पंखे और एक किलो लोहे का राड पार कर दिया। मकान मालिक ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

मुंगेली नाका के पास रहने वाले सुनील कुमार बाजपेयी व्यवसायी हैं। वे ग्राम जोकी के वस्त्रकार मोहल्ले में नया मकान बनवा रहे हैं। गुरुवार को वे मकान को देखने गए थे। इसके दूसरे दिन वे रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए चले गए। शनिवार की सुबह सात बजे वे मकान को देखने गए। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था। दरवाजा खोलकर वे अंदर गए तो कमरे में रखा कूलर, छत पर लगे पंखे ओर रोशनदान में लगे एक्जास्ट फेन गायब थे। वहीं, निर्माण के लिए लाए गए एक क्वींटल लोहे का राड भी चोराें ने पार कर दिया था। व्यवासायी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें चोराें का पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चोराें की तलाश शुरू कर दी है।

आसपास के लोगों को नहीं लगी भनक

निर्माणाधीन मकान से चोराें ने जहां सिलिंंग फैन और एक्जास्ट पार कर दिया। इसके साथ ही कूलर और एक क्विंटल लोहे का राड भी पार कर दिया था। भारी कूलर और एक क्विंटल राड चोरी होने पर भी पड़ोसियों को इसकी भनक नहीं लग सकी। चोरी की शिकायत पर पुलिस ने आसपास के लोगों से संदेहियों की जानकारी जुटाई है। इसके आधार पर चोराें की तलाश की जा रही है। साथ ही कबाड़ियों से भी चोराें के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.