ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

#Pulwamaattack: PM मोदी, शाह और राजनाथ सिंह ने शहीदों को किया नमन, बोले-जवानों की वीरत और साहस को सलाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान को नमन करते हुए सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं और हमारे देश के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा को याद करता हूं। उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत एवं समृद्ध देश के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।”

शाह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा, ‘‘पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं। देश आपके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।” राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘आपकी वीरता हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने हेतु निरंतर प्रेरित करती रहेगी। पुलवामा में 2019 में मारे गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर जवानों के बलिदान को यह देश कभी नहीं भूलेगा। उनके प्रति मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.