ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Zomato पर कम हुआ ब्रोकरेज फर्मों का भरोसा, घटाया टारगेट प्राइस

अगर यदि आपके पास जोमैटो के शेयर हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिसंबर तिमाही के लिए जोमैटो के कमजोर नतीजों की रिपोर्ट के बाद कुछ ब्रोकरेज ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के शेयरों पर अपने प्राइस टारगेट में कटौती की है। इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जोमैटो के नुकसान में कमी आई है और रेस्तरां भोजन की बढ़ती मांग के कारण राजस्व में उछाल भी आया। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने तिमाही के दौरान 67 करोड़ रुपए के कंसोलिडेटेड शुद्ध नुकसान की सूचना दी है। कंपनी के शेयरों में निवेशकों का भरोसा कम हो रहा है और शेयरों में गिरावट जारी है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 6 फीसदी से ज्यादा गिरकर 88.75 रुपये पर बंद हुए थे।

जेफरीज, क्रेडिट सुइस, जेएम फाइनेंशियल जैसे ब्रोकरेज फर्म ने जोमैटो के शेयर प्राइस घटा दिए हैं। जेफरीज ने Buy रेटिंग बनाये रखने के साथ जोमैटो के शेयरों का टारगेट प्राइस घटाकर 120 रुपये कर दिया है। इससे पहले, इस ब्रोकरेज फर्म ने जोमैटो के शेयरों के लिए 175 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था। वहीं, क्रेडिट सुइस ने आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 185 रुपये से घटाकर 120 रुपये कर दिया है। जेएम फाइनेंशियल ने खरीदारी का रुख बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस को 180 रुपये से घटाकर 155 रुपये कर दिया है। Goldman Sachs ने जोमैटो पर खरीदारी की राय बरकरार रखी है। वहीं टारगेट प्राइस 185 रुपए से घटाकर 160 रुपए कर दिया है।जहां एक तरह जेफरीज, क्रेडिट सुइस और जेएम फाइनेंशियल ने जोमैटो के शेयर प्राइस को घटा दिए वहीं CLSA, बैंक ऑफ़ अमेरिका और मॉर्गन स्टेनली जैसे कुछ बड़े ब्रोकरेज हाउस ने अपने फंडामेंटल व्यू में कोई बदलाव नहीं किए और टारगेट प्राइस को स्थिर रखा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.