ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिवोल्ट टायर के कारखाने से अगवा कर्मचारी की लोकेशन राजस्थान में मिली

भोपाल। नर्मदापुरम रोड पर बने रिवोल्ट टायर के कारखाने से अगवा कर्मचारी सूरज साहू की लोकेशन पुलिस को मिल गई है। वह राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में है। कर्मचारी ने अपने मालिक को फोन कर खुद के अगवा किए जाने की सूचना दी थी। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ ऐसे साक्ष्य आए हैं, जिसमें वह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के अंदर मुंह पर तौलिया बांधकर ट्रेन में खुद बैठ रहा है। उसके साथ कोई नजर नहीं आ रहा है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस यह मानकर चल रही है कि कर्मचारी ने खुद ही कर्ज से परेशान होकर अपने अपहरण की साजिश रची। उसे भोपाल लाने के लिए पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना की गई है।

हम बता दें कि चार दिन पहले नर्मदापुरम रोड पर टायर रिवोल्ट करने वाले कारखाने के अंदर रात में सो रहे ग्राम दीपड़ी निवासी सूरज साहू को बाहर बुलाकर कार से चार लोगों द्वारा हाथ पैर बांधकर अगवा करने की एफआइआर कारखाने के मालिक की ओर से दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने आरोपित की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो वह आईएसबीटी के पास मिली थी। पूछताछ में पता चला कि कर्मचारी ने मालिक को खुद अपहरण होने की जानकारी फोन पर दी थी। बाद में पुलिस ने मामले की गंभीरता देखी और उसके स्वजनों के बयान दर्ज किए तो सूरज साहू के कर्ज से परेशान होने की बात सामने आई।

सीसीटीवी में ट्रेन में बैठता दिखा

मिसरोद थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन के सीसीटीवी देखे गए तो वह एक ट्रेन में मुंह पर तौलिया बांधकर बैठता दिख रहा है। उन फुटेज को जब उसके स्वजनों को दिखाया गया तो उन्होंने उसके ही होने की पुष्ठि कर दी। इसके अलावा उसने राजस्थान में थोड़ी देर के लिए मोबाइल ऑन किया था, तब उसने एक व्यक्ति से बात की थी। उसकी लोकेशन राजस्थान के जयपुर की थी। जब पुलिस ने उस व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने बोला कि सूरज राजस्थान के जयपुर में है। पुलिस ने एक टीम उसे भोपाल लाने के राजस्थान के जयपुर रवाना की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.